चम्पावत, मई 16 -- बीते दिन सूखीढांग के निकट दुर्घटना में मारे गए चालक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर दिल्ली रवाना हो गए। टनकपुर में शुक्रवार को दुर्घटना में मारे गए वाहन चालक 35 वर्षीय आदेश पुत्र सुरेश निवासी बी-17 गली नंबर नौ वेस्ट करावल, नार्थ ईस्ट दिल्ली का पोस्टमार्टम किया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक आदेश के पिता सुरेश और मां रेखा देवी टनकपुर पहुंचे। दोनों का रो-रो कर बुरा हाल था। उन्होंने बताया कि आदेश उनका एकमात्र पुत्र था। उन्होंने बताया कि आदेश दिल्ली से केक बॉक्स लेकर चम्पावत गया था। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गुरुवार सायं करीब साढ़े छह से सात बजे के बीच अमरूबैंड के पास मैजिक वाहन संख्या डीएल 1 एएम 8...