रामपुर, फरवरी 11 -- स्वार। बिलासपुर-स्वार मार्ग पर हुए हादसे में मारी गई 30 भेड़ों के बाद घायल 10 भेड़ों को बेचने के मामले में पीड़ित पशुपालक ने युवक पर रुपये न मिलने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना टांडा क्षेत्र के धमोरा मुस्तहकम निवासी हुकुम सिंह पुत्र कल्लू सिंह पेशे से पशुपालक है। उसने बताया कि सोमवार को वह बिलासपुर क्षेत्र के जंगल में भेड़ों को चराने गए थे। देर शाम लौटते समय अंधेरा हो जाने और थकान के चलते वह रज़ानगर की पुलिया के पास रुक गए। इसी दौरान भेड़ें सड़क पर इधर-उधर फैल गईं। तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने भेड़ों के झुंड को टक्कर मार दी। हादसे में 30 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ित का आरोप है कि घायल भेड़ों को उसने नगर के एक युवक को 1500 रुपये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.