चतरा, नवम्बर 4 -- टंडवा निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के धनगड्डा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में महिला घायल हो गई। बताया गया है कि घायल महिला कुंदा निवासी रंजू देवी पति रघुनाथ सिंह जो गिद्धौर प्रखंड में आमीन के रूप कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार घायल महिला अपने स्कुटी से केरेडारी अपने मायके घर जा रही थी। इस दौरान वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। इसी बीच मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सह धनगड्डा पंचायत मुखिया अंरविद सिंह अपने निजी कार्यक्रम से टंडवा की ओर जा रहे थे। जहां घायल महिला को देख मुखिया ने अपनी गाड़ी में सिमरिया रेफ़रल अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद मुखिया ने इसकी सूचना महिला के परिजनों की दी। फिलहाल महिला का इलाज रेफ़रल अस्पताल में किया जा रहा है। मुखिया की इस मानवता की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.