मोतिहारी, अप्रैल 27 -- चिरैया, निज संवाददाता। ढाका से अपने रश्तिेदार को बस पकड़वाने के बाद घर लौट रहे शिकारगंज थाना क्षेत्र के हरनरयना गांव निवासी कश्मीरी पासवान को विपरीत दिशा से आ रही एक स्कॉर्पियो ने शनिवार को ठोकर मार कर बुरी तरह घायल कर दिया था। जिसकी रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। सड़क दुर्घटना शनिवार को भारत माला रोड के शिकारगंज चौक पर घटी थी। जिसमें कश्मीरी पासवान बुरी तरह घायल हो गया था। घटना के बाद शिकारगंज पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल को मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। वहीं दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो और उसके चालक को पकड़ लिया था। पकड़े गए चालक की पहचान पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के हरनाथपुर गांव निवासी सरफुल्लाह आलम के रूप में हुई है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना के समय वह हरनाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.