फिरोजाबाद, जून 25 -- सड़क दुर्घटना में घायल ग्रामीण ने डेढ़ माह बाद दम तोड़ दिया। शव को विच्छेदन ग्रह में रखवाने के बाद सूचना पुलिस को दी। थाना अरांव क्षेत्र के मुसाहिदपुर निवासी 55 वर्षीय गुमान सिंह पुत्र टोड़ी सिंह 12 मई को भागवत में भण्डारे का प्रसाद खाने के लिए गया था। रास्ते मे नगला ताल के समीप बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उसका इलाज करा रहे थे। उसकी बुधबार को अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उसकी हालत देख परिवार के लोग घबरा गए। परिजन इलाज के लिए फिरोजाबाद लेकर आ रहे थे। उसी दौरान रास्ते मे दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.