आगरा, मार्च 18 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र में बाइक की टक्कर से घायल हुए अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में मोहित पुत्र रामप्रसाद निवासी मानपुर नगरिया ने बताया है कि गत 15 मार्च की शाम साढ़े छह बजे उसके पिता किसी कार्य से हाइवे तक गए थे, इसी दौरान बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसके पिता को उपचार के लिए बदायूं ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.