मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- गंग नहर पटरी पर मॉर्निग वॉक के लिए गये व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टककर मार कर घायल कर दिया। उपचार के दौरान ग्रामीण की मौत हो गयी। भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी 53 वर्षीय राज सिंह तीन दिन पूर्व गांव के निकट गंग नहर पटरी पर टहलने के लिए गया था। जैसे ही वह पनचक्की के निकट पहुंचा तो अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व ग्रामीण उसे प्राइवेट चिकित्सक के पास उपचार के लिए ले गये। गंभीर हालत के चलते घायल को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में माता अनारो देवी है। मृतक अविवाहित था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.