सहारनपुर, जनवरी 7 -- दुर्घटना में घायल व्यक्ति ने घटना के करीब बीस दिन बाद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले कि जांच कर रही है। बुधवार को गांव साढोली निवासी नरेंद्र पुत्र भुल्लन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते 16 दिसंबर को वह बाइक से नकुड़ से अपने गांव में जा रहा था। आरोप लगाया कि बस स्टैंड पर गांव काजीबांस निवासी सतीश ने लापरवाही से आलू से भरी ट्रैक्टर ट्राली चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में उसके सिर व अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई थी। पीड़ित ने बताया कि सहारनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती रहकर उसने अपना इलाज कराया है। इलाज कराने के बाद जानकारी हुई कि सतीश के ट्रैक्टर ट्राली से दुर्घटना हुई थी। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के ख...