कटिहार, सितम्बर 29 -- फलका, एक संवाददाता। रविवार को पोठिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर खैरा मोड़ समीप एक स्कार्पियो एवं पिकअप वाहन में आमने-सामने भिड़ंत में दोनों वाहन के चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। दोनों जख्मी चालक को पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी समेली लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जख्मी की पहचान पिकअप चालक दिलखुश यादव,जगदीशपुर भागलपुर एवं स्कार्पियो चालक सन्नी कुमार उम्र- 25 वर्ष खगड़िया निवासी बताया जाता है। घटना के बाद एक दूसरे स्कार्पियो वाहन से दो तस्कर आये और दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो से स्मैक निकालकर जाने लगे। इसी क्रम में पोठिया पुलिस ने मौके पर पहुंच गिरफ्तार कर लिया। बरामद स्मैक करीब सात पैकेट वजन करीब सात सौ ग्राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.