बहराइच, अगस्त 12 -- पयागपुर,संवाददाता। दुर्घटनाग्रस्त कार में बच्ची की लाश फंसी रही। किसी को भनक नहीं लगी। कार के आसपास घास में कुत्ते मंडराने लगे तो लोगों की नजर पड़ी। कार के करीब गए तो देखा नम्बर प्लेट के पीछे खून की छींटें पड़ी हुई थीं। इसे देख लोगों ने कार पलटी तो देखा एक बच्ची का शव इंजन के बीच में फंसा हुआ है। इसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। कार व बाइक की दुर्घटना सुबह सात बजे के आसपास हुई थी। बच्ची के शव पर 11 घंटे बाद लोगों की नजर पड़ पाई। ठीक पुलिस चौकी खुटेहना के सामने यह घटना घटी है। मामला पयागपुर थाना इलाके का है। यहां गोंडा पयागपुर रोड पर पुलिस चौकी खुटेहना है। इसी के सामने एक बाइक और कार में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हुई थी। बाइक सवार गम्भीर हो गया था। उसे लोग अस्पताल ले गए थे। कार पुलिस चौकी के सामने एक पोल पर जा टकराई और वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.