भदोही, जनवरी 9 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता का प्रसार किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोड सेफ्टी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें बुशरा एवं उनकी टीम ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक में सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना के दुष्परिणाम को दिखाते हुए उनके पालन पर जोर दिया गया। नाटक के पश्चात सड़क सुरक्षा शपथ भी दिलाई गई। प्राचार्य डा. माया ने बताया कि नुक्कड़ नाटक, लोक नृत्य, लोकगीत, रंगोली इत्यादि सांस्कृतिक विधाएं जन मानस तक विचारों को प्रसारित करने का एक सशक्त माध्यम है। सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता के प्रसार में हर प्रकार के माध्यमों को उपयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.