पाकुड़, फरवरी 14 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी (डीजीएमएस) सेंट्रल जोन धनबाद के तत्वावधान में शुक्रवार को को सार प्रोजेक्ट कैंपस में एक्सीडेंट प्रिवेंशन विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन वेस्ट बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड, पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड एवं नेवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर डीएमएस सेंट्रल जोन डीजीएमएस के सुरेश कुमार पेदादा सहित डब्ल्यूबीपीडीसीएल, पीएसपीसीएल, बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी से संबंधित दुर्घटनाओं के सामान्य कारणों और बड़े खतरों की पहचान पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने रिस्क कंट्रोल एवं मैनेजमेंट स्ट्रेटेजी, पूर्व में हुई दुर्घ...