नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आप के वरिष्ठ नेता एवं गुजरात के सह प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई की छापेमारी पर सांसद संजय सिंह ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। संजय सिंह ने कहा कि दुर्गेश पाठक गुजरात के सह प्रभारी बनाए गए हैं। वह गुजरात में पार्टी को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं। इसलिए उनके घर पर यह छापेमारी की गई है। सांसद ने कहा कि भाजपा की ओर से पहले भी ऐसे कदम उठाए गए हैं। पार्टी के बड़े नेताओं को जेल में डाला गया। सांसदों से लेकर विधायकों तक पर फर्जी केस किए गए। दिल्ली से लेकर पंजाब तक दबाव बनाने के लिए छापे मरवाए, लेकिन हर हालात में आप उनके खिलाफ लड़ती रही है। संजय सिंह ने कहा कि गुजरात में पिछले विधानसभा चुनाव में आप को 14 फीसदी वोट मिले थे। उनके पांच विधायक गुजरात विधानसभा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.