रुडकी, अक्टूबर 4 -- विश्व हिंदू परिषद की ओर से शनिवार को दुर्गा शक्ति यात्रा निकाली गई। हिंदू समाज में किशोरियों, युवतियों में शक्ति का संचार, आत्मरक्षा, सुरक्षा आदि के लिए यात्रा निकाली गई। समाजसेवियों ने यात्रा का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। नेहरू स्टेडियम से शुरू यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मेन बाजार, नगर निगम, चंद्रशेखर चौक, सिविल लाइन, रुड़की टॉकीज चौक, बोट क्लब से होते हुए नेहरू स्टेडियम में आकर संपन्न हुई। चंद्रशेखर चौक पर फोनिक्स कॉलेज के चेयरमैन चेरब जैन की टीम द्वारा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि महिलाओं में शक्ति संचार के लिए यह कार्यक्रम किया जाता है। उन्होंने कहा कि हिंदू वाहिनी की महिलाएं किसी से कम नहीं है वह अपने आप में सक्...