रामगढ़, मई 4 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद के दुर्गा वाहिनी के रामगढ़ जिला की ओर से जिले के सभी प्रखंडों में मां सीता जन्मोत्सव मनाया जा रहा है, जो 9 मई तक होगा। इसके तहत मां सीता की जीवनी के बारे लोगों को बताया जा रहा है। पूरे जिले के 100 स्थानों पर कार्यक्रम करने का लक्ष्य है। इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को जागरूक भी किया जा रहा है। रविवार को रामगढ़ जिले के बरकाकाना, छोटकाकाना, मतकमा चौक, लादी के सहित अन्य प्रखंडों के दर्जनों बस्तियों में माता सीता जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ माता की चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.