विकासनगर, सितम्बर 29 -- विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी ने सोमवार को सेलाकुई में शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम में मां दुर्गा की पूजा की गई। इसके पश्चात 151 महिलाओं ने दुर्गा चालीसा का सामूहिक पाठ किया। तत्पश्चात महाआरती हुई और प्रसाद का वितरण हुआ। मातृशक्ति प्रखंड संयोजक स्नेह सेमवाल ने कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भारतीय नारी का अतुलनीय योगदान है। नारी अबला नहीं सबला है, नारी से ही मर्यादा पुरुषोत्तम राम और हनुमान जैसे महावीर उत्पन्न हुए। जिला सह संयोजक जेसिका अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, अनुसंधान, अंतरिक्ष, मनोरंजन आदि क्षेत्र में नारी की भूमिका पुरुषों से कम नहीं है। रानी दुर्गावती लक्ष्मीबाई जैसी असंख्य नारियों ने देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने बताया कि मातृशक्ति दुर्गा वाहि...