बांका, अक्टूबर 6 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एक गांव में दुर्गापूजा का मेला देख कर अपने घर जा रही एक युवती के साथ शराब के नशे में धुत दो युवकों ने छेड़छाड़ किया। युवती के साथ थे उसके भाई ने जब दोनों युवकों का विरोध किया तो युवकों ने उसे नहर में डुबोकर मारपीट कर जान मारने का प्रयास किया। घटना 3 अक्तूबर की रात 10 बजे की है। इस संबंध में युवती ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर राजपुर गांव के दो युवक नीतीश कुमार झा और छोटेलाल झा पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाई है। प्राथमिकी में युवती ने कहा है कि छेड़छाड़ करने के दौरान युवकों ने उसका कपड़ा भी फाड़ दिया। जबकि दूसरे दिन सुबह घर पर आकर हल्ला गुल्ला काटने और केस करने पर चेहरा पर तेजाब फेंक देने की धमकी भी दिया है। युवती ने कहा है की दोनों युवक दबंग और अपराधी प्रवृत्ति का है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.