गिरडीह, फरवरी 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर के न्यू बरगंडा स्थित दुर्गा माता बालिका मध्य विद्यालय में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शारदेश्वरी आश्रम की अध्यक्ष माधुरी पुरी देवी उपस्थित थी। मौके पर कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की बच्चियों के अलावा शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया। इसमें वर्ग यूकेजी से लेकर अष्टम तक की छात्राओं ने भाग लिया। अंत में आए परिणाम के अनुसार बॉल रेस प्रतियोगिता में वर्ग यूकेजी की श्रृष्टि कुमारी प्रथम, आराध्या कुमारी द्वितीय और खुशी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंक नंबर प्रतियोगिता में कक्षा एक की पूनम प्रथम, स्वीटी द्वितीय और लक्की मिश्रा तृतीय स्थान पर रही। चम्मच रेस प्रतियोगिता में वर्ग द्वितीय की वर्षा प्रथम, मनीषा द्वितीय और शृष्टि शर्मा ...