बोकारो, फरवरी 14 -- नगर के सेक्टर 3 थाना मोड़ स्थित मां दुर्गा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का 23वां वर्षगांठ के शुभ अवसर पर गुरुवार को एकदिवसीय देवी ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं की ओर से कलश यात्रा भी निकाली गई। इस कलश यात्रा में महिला श्रद्धालुओं ने शामिल होकर देवी ज्ञान महायज्ञ में भाग लिया। इसके बाद मंदिर का पुजारी संजय शास्त्री व सहयोगियों की ओर से विधिविधान के साथ पंचांग पूजन, वेदी पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ किया। इसके बाद सामुहिक हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फिर संध्या में आरती पूजन के बाद माता का जागरण का भी आयोजन किया गया। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस देवी ज्ञान महायज्ञ अनुष्ठान के दौरान यजमान राम लखन यादव, रमिता यादव, मंदिर समिति के सदस्य मनोज कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.