मुंगेर, अक्टूबर 1 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर में मंगलवार की सुबह डलिया चढ़ाने के लिए उमड़ी भीड़ के दौरान छह महिलाओं के गले से सोने की चेन एवं मंगलसूत्र उच्चकों ने उड़ा लिए। चेन स्नेचिंग की शिकार हुई महिलाएं बरियारपुर थाना पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मंदिर पहुंचकर जांच पड़ताल कर एक महिला को हिरासत में लिया। हिरासत में लिया गया महिला उत्तर प्रदेश की बतायी जा रही है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के महादेव निवासी निरंजन चौधरी की पत्नी इंदु देवी, बालिका उच्च विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रेणु सिन्हा, गांधीपुर गांव के राजनीति साह की पुत्री, बरियारपुर बाजार के व्यवसायी की पत्नी सहित दो और महिलाओं के गले से चेन स्नेचिंग की घटना हुई। थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया कि हिरासत में लिये गये महिला से पू...