रुद्रपुर, मई 9 -- दिनेशपुर संवाददाता। दिनेशपुर के दुर्गा मंदिर परिसर में अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व गुरुवार की शाम को महिलाओं ने नगर में कलश यात्रा निकाली। गुरुवार की रात को आमंत्रण अधिवास के बाद शुक्रवार की सुबह छह बजे से अष्टम प्रहर व्यापी अखंड महानाम संकीर्तन का शुभारंभ शक्तिफार्म के मानव मुक्ति सम्प्रदाय की टीम ने किया। महिलाओं ने कीर्तन स्थल से कलश यात्रा निकाली। वहीं मथुरा वृंदावन से पहुंचे वैष्णव अलोक घोष ने बताया कि संकीर्तन के पहले टीम के सदस्य तुलसी पूजन करते हैं और संकीर्तन करते हुए पहले वाली टीम के साथ शामिल हो जाते हैं। इस प्रकार यह सिलसिला 24 घंटे लगातार बगैर रुके चलता है। यहां प्रीती बैरागी, दीपा सरकार, हेमा चक्रवर्ती, काजल राय, सुजाता राय, सरस्वती ढाली, अष्टमी शील, अनिता, बसंती चक्रवर्ती, केशव मल्लिक, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.