लातेहार, फरवरी 20 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। स्थानीय दुर्गा बाड़ी परिसर में मां दुर्गा मंदिर का 17वां स्थापना दिवस को लेकर हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस वर्ष भी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें 21 फरवरी को भव्य जल यात्रा निकालने को लेकर रूप रेखा तैयार किया गया। जिसमें सरना समाज के संरक्षक अजय उरांव को पूरे छेछारी घाटी से ढ़ोल बाजा,झाल तमुरा आदि से लैस सनातनियों को आने के लिए निमंत्रण देने का जिम्मेवारी दिया गया। हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि 22 फरवरी को वैदिक पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं 23 फरवरी को पूजन एवं पूर्णाहूति किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...