देवरिया, सितम्बर 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर से कस्बे तक नवरात्र की धूम चल रही है। श्रद्धालु मंदिर पर पूजा-अर्चना कर अपने मंगल की कामना कर रहे हैं। नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने दुर्गा मंदिरों पर मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मां के सामने माथा टेक लोगों ने अपनी तरक्की और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। नवरात्र के शुरू होते ही लोगों की दिनचर्या बदल गई है। मां के भक्तगणों की नींद भोर में ही खुल जा रही है। बुधवार की सुबह ही मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। रह-रह कर जयकारे की गूंज माहौल को भक्तिमय बना दे रही है। दुर्गा मंदिरों पर महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। दिन की गर्मी व उमस भी भक्तों के भक्ति को विचलित नहीं कर पा रही है। नौ दिनों तक व्रत रखने वाले व्रतियों ने घर में पूजा-पाठ करने के बाद सप्तशती का पाठ कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.