रांची, सितम्बर 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। महालया की परंपरा को जीवंत करते हुए अलबर्ट एक्का चौक स्थित दुर्गा बाड़ी प्रांगण में रविवार की संध्या 7 बजे से संगीतायन ग्रुप की ओर से महिषासुरमर्दिनी का मंचन किया गया। यह प्रस्तुति 1932 से आकाशवाणी कोलकाता पर प्रसारित वीरेंद्र कृष्ण भद्र के प्रसिद्ध स्तोत्र वाचन की स्मृति को समर्पित थी। कार्यक्रम की शुरुआत वीरेंद्र कृष्ण भद्र शैली में चंडी पाठ से हुई, जिसे शिवांशु दास गुप्ता ने प्रस्तुत किया। या चंउी मधु कैटभादि, सिंहहस्ताशशि शेखरा, 'बजलो तोमार आलोर बेनु, अहंरुद्रे, शुभ्रा शंखो रवे सरा और 'जटा जूट सम युक्त, जैसे आगमनी गान और स्तोत्रों ने पूरा वातावरण भक्ति और शक्ति भाव से भर दिया। संगीत निर्देशन सुदेशना चौधरी और शंकर मंडल का था, जबकि नृत्य निर्देशन तृषा तान्या ने किया। निवेदिता डांस अकादमी की लग...