बस्ती, अक्टूबर 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। शरद पूर्णिमा के दिन दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मंगलवार रात कंपनीबाग पर आधी रात बवाल हो गया। दुर्गा पूजा आयोजकों के दो गुटों में विवाद हो गया। समझाने पर नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस की लाठी एक दुर्गा पूजा आयोजक को लग गई। इसके विरोध में आयोजकों ने कंपनीबाग पर धरना शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा लाठियां फटकारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' अखबार वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। दुर्गा पूजा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान मंगलवार आधी रात करीब डेढ़ बजे मेला देखने आए कुछ युवकों और दुर्गा पूजा आयोजकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी दोनों गुटों का विवाद खत्म नहीं हुआ। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने हल्का बल प्रयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.