जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- जमशेदपुर। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार की अध्यक्षता में ऑनलाइन समीक्षा बैठक हुई, जिसमें पथ निर्माण विभाग और विभिन्न शहरी स्थानीय निकायों के अधिकारी शामिल हुए। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की ओर से उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, विशेष पदाधिकारी, सिटी मैनेजर और सहायक अभियंता ने भाग लिया। बैठक में दुर्गा पूजा को लेकर सड़क प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था और विसर्जन स्थलों की तैयारी पर जोर दिया गया। प्रधान सचिव ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और स्वच्छता ही सेवा अभियान में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.