रांची, अक्टूबर 4 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के रायडीह मोड़ की श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने इस वर्ष भी दुर्गा पूजा उत्सव धूमधाम से मनाया। वहीं समिति के 26 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम रखा गया। इसमें समिति की नींव रखनेवाले सभी पूर्व सदस्यों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पंडाल और आकर्षक लाइटिंग के साथ रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही, समिति के नौजवान सदस्यों को सम्मान प्रदान किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। वहीं माता की प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा उत्सव संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.