लातेहार, सितम्बर 8 -- चंदवा, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा समिति निंद्रा की बैठक रविवार को शिव मंदिर परिसर में सपन्न हुई। बैठक में धूमधाम से दुर्गा पूजा संपन्न कराने पर चर्चा हुई। बैठक में मंदिर परिसर की साफ-सफाई, पंडाल निर्माण, प्रतिमा निर्माण, विद्युत साज-सज्जा समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में दुर्गा पूजा कमिटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष रोहित यादव, उपाध्यक्ष जगदीश गंझु, सचिव रमेश यादव, उपसचिव जितेंद्र गोप, कोषाध्यक्ष रितेश यादव, उप कोषाध्यक्ष मुकेश यादव को बनाया गया है। वहीं संरक्षक में जिप सदस्य प्रतिमा देवी, पंसस संगीता देवी, मुखिया सुनीता खलखो, ईश्वर गोप, रामजीत गोप, युगल किशोर यादव को चुना गया। वहीं महिला कमेटी के अध्यक्ष उषा देवी व सोनी देवी तथा सचिव लक्ष्मी देवी व मीना देवी को चुना गया है। इसके अलावे कार्यकारिणी सदस्...