गिरडीह, सितम्बर 13 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र की तैयारी जमुआ प्रखंड के रेम्बा में जोरों पर है। शुक्रवार शाम तैयारी की समीक्षा को लेकर कोर कमेटी की बैठक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रामेश्वर मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कई घंटे की हुई बैठक में अध्यक्ष के अलावा संयोजक विनोद राम, कोषाध्यक्ष उदय द्विवेदी, सचिव राहुल राम तथा उपाध्यक्ष अजय द्विवेदी ने पूजा की तैयारी में आ रही परेशानियों को लोगों के समक्ष रखा। पूजा समिति के पदाधिकारियों का कहना था कि कतिपय असामाजिक तत्व पदाधिकारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार करते हैं जिससे उनकी भावनाएं आहत होती हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि पूजा जैसे धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों को वे बिना पारिश्रमिक लिए एक सेवक की भांति कार्य करते हैं। ऐसे में कतिपय असामाजिक तत्वों के अमर्यादित व्यवहार से अच्छे ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.