रांची, अक्टूबर 12 -- रांची। रांची जिला, युवा दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति के तत्वावधान में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। दुर्गोत्सव के दौरान उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए पूजा समिति के अध्यक्षों और सुरक्षा समिति के सदस्यों को स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, पूजा में सक्रिय रूप से सेवा दे रहे स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक मुनचुन राय, कुणाल अजमानी, आलोक साहू, सोनू सिंह, अशोक पुरोहित, राजेंद्र सिंह, अशोक चौधरी, कुंदन सिंह, मंटू लाला, रवि रोहतगी, नितीश सिंह, रितेश सिंह, गोपाल कृष्ण दूबे, शशिकांत तिवारी, कृष्णा मिश्र, नितीश मिश्र व अन्य मौजू थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...