जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में दुर्गा पूजा का समापन पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण संपन्न होने पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिला वासियों का आभार जताया है। प्रतिमा विसर्जन सहित संपूर्ण आयोजन प्रशासनिक तैयारियों एवं सामुदायिक सहयोग के कारण सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पूजा समितियों, केंद्रीय शांति समिति, एडीआरएफ टीम, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स, नियुक्त दण्डाधिकारियों सहित समस्त प्रशासनिक एवं पुलिस बल एवं जिला के नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व के सफल संचालन में केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों, पूजा समितियों, स्वयंसेवकों एवं मीडिया की भी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने परस्पर सहयोग, अनुशासन एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.