चक्रधरपुर, अक्टूबर 4 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी की घटना में सात युवक घायल हो गए हैं। जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के अनुसार हरिजन बस्ती के दुर्गा पूजा पंडाल के विसर्जन जुलूस में शामिल युवकों पर चक्रधरपुर थाना के समीप हमला किया गया। करीबन 15 की संख्या में हमलावर युवकों ने हरिजन बस्ती के सात युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला किया और शरीर के कई हिस्सों में ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हमलावर युवक मौके से भाग खड़े हुए। चाकूबाजी में घायल होने वालों में ध्रुव मुखी, गोविंदा मुखी, दिनेश मुखी, रिक्की मुखी, अतुल मुखी, अमन मुखी और अजय मुखी शामिल हैं। इन घायलों में से रिक्की मुखी नामक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज चक्रधरपुर के रेलवे अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.