गिरडीह, अगस्त 1 -- बगोदर, प्रतिनिधि। श्रद्धालुओं को इस वर्ष बगोदर में दुर्गा पूजा के मौके पर श्रीराम मंदिर का दर्शन का अवसर मिलेगा। अयोध्या में नव निर्मित श्रीराम मंदिर की तर्ज पर इस बार बगोदर सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण किया जाएगा। शुक्रवार को भूमि पूजन के साथ पूजा पंडाल का निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। इसके साथ ही पूजा पंडाल बनाने में कारीगर जुट जाएंगे। आचार्य मुरलीधर शर्मा के द्वारा भूमि पूजन संपन्न कराया गया। पूजा कमेटी के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार उर्फ मन्नू ने बताया कि भूमि पूजन के साथ पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। इस वर्ष मां दुर्गा के भक्तों को श्रीराम मंदिर का दर्शन करने का मौका मिलेगा। श्रीराम मंदिर की तर्ज पर ही भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। भूमि पूजन के मौके पर पूजा कमेटी के उपाध्यक्ष सुभ...