सीवान, सितम्बर 30 -- सीवान, एक संवाददाता दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ जैसे बड़े त्योहारों पर अंधेरे की परेशानी से लोगों को बचाने के लिए बिजली कंपनी ने पूरी तैयारी शुरू कर ली है। कार्यपालक अभियंता यशवंत कुमार ने बताया कि त्योहारों की अवधि में सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि सभी सहायक व कनीय अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। समय-सीमा के भीतर जरूरी मरम्मत व सुधार कार्य पूरे करने का निर्देश दिया गया है। पंडालों और बिजली तारों के बीच पर्याप्त दूरी सुनिश्चित करने के साथ ही क्षतिग्रस्त इंसुलेटर और ट्रांसफार्मरों की जांच कर जरूरत पड़ने पर बदला जाएगा। उधर महाराजगंज विद्युत आपूर्ति प्रमंडल की ओर से भी त्योहारों में सुचारू आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.