गाज़ियाबाद, सितम्बर 18 -- ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद के राजेन्द्र नगर दो स्थित अनन्या नारी दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष दुर्गा पूजा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का एक सशक्त और सांस्कृतिक संदेश देने जा रही है। इस पूजा को तीन सालों से महिलाओं द्वारा ही संचालित किया जा रहा है। इस बार भी ढाक, ताल, स्टेज और पूजा से संबंधित सभी कार्यों की जिम्मेदारी महिलाओं ने उठाई है। समिति के सदस्य किशोर बंद्योपाध्याय ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति का संदेश देना है। आज की महिलाएं सिर्फ घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे हर क्षेत्र में नेतृत्व कर सकती हैं। इसी सोच को मूर्त रूप देने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि यह पूजा केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि समान सेवा और सामाजिक जागरूकता का माध्यम भी है। पूजा पंडाल को भी इसी थीम पर सजाया जा रहा है,...