देवघर, सितम्बर 28 -- जसीडीह। दुर्गा पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने विशेष व्यवस्था की है। मंडल की ओर से 29 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक दो मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। पहली सेवा अंडाल-सिउड़ी पूजा स्पेशल होगी, जो अंडाल से दोपहर 1 बजे प्रस्थान कर 2:20 बजे सिउड़ी पहुंचेगी। वापसी यात्रा में यह ट्रेन सिउड़ी से 3:30 बजे रवाना होकर 4:50 बजे अंडाल पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सभी स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं दूसरी सेवा आसनसोल-दुर्गापुर पूजा स्पेशल होगी, जो आसनसोल से शाम 7 बजे चलेगी और 7:42 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दुर्गापुर से रात 9:30 बजे चलेगी और 10:25 बजे आसनसोल पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन दोनों दिशाओं में कालीपहाड़ी, रानीगंज, अंडाल और वारिया स्टेशनों पर ठहरेगी।

हिंदी हिन्दुस्त...