जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- दुर्गा पूजा पंडालों से जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के निवासियों को स्वच्छता का संदेश देगी। पूजा संचालकों से वार्ता कर नगर परिषद जुगसलाई के सात पंडालों में स्वच्छता जागरूकता में बैनर लगाएगी। इसके अलावा पूजा पंडाल से फूल एवं अन्य पूजन सामग्री एकत्र कर खाद और कलाकृति बनाने की योजना है। सात पंडालों की सफाई के लिए सिटी मैनेजर और दो दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों की टीम बनी है। नगर परिषद के अनुसार, स्वच्छता एवं पर्यावरण सुरक्षा के अनुरूप पूजा एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित करने वाले पंडालों को तीन श्रेणियां में पुरस्कृत भी किया जाएगा। मालूम हो कि, जुगसलाई में श्री श्री मां विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा कमेटी, दुर्गाबाड़ी, श्री बैकुंठ धाम दुर्गा पूजा समिति, सोमनाथ अपार्टमेंट काली पूजा कमेटी, छापरिया मोहल्ला दुर्गा पूजा कमेटी, श्री श्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.