रांची, सितम्बर 28 -- रांची। छप्पन सेट डोरंडा सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन रविवार को ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। उद्घाटन के तुरंत बाद, 501 महिलाओं ने सामूहिक रूप से माता की आरती की। मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का भी प्रतीक है। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि छप्पन सेट दुर्गा पूजा महोत्सव हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण है। यह आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। यहां पूजन अनुष्ठान पंडित उदय चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहे हैं। कलश स्थापना से लेकर विजयादशमी तक प्रतिदिन शाम 7:30 बजे महिला मंडल की ओर से भजन-कीर्तन एवं मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.