औरंगाबाद, सितम्बर 28 -- दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण कराने को लेकर सदर एसडीओ संतन कुमार सिंह की अध्यक्षता में रविवार को नवीनगर थाना में बैठक आयोजित की गई। दुर्गा पूजा पर्व एवं आगामी पर्व-त्योहारों के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा को प्रभावी बनाने आदि को लेकर चर्चा की गई। सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्ती एवं पैदल गश्ती दल की व्यवस्था, सुरक्षा चेकिंग और वीडियो निगरानी के साथ संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता सुनिश्चित करने की बात कही गई। किसी भी प्रकार की अफवाह, आपत्तिजनक गतिविधि, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों या सार्वजनिक व्यवस्था को भंग करने वाले कृत्यों पर शीघ्र और कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सदस्यों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.