गिरडीह, सितम्बर 29 -- गिरिडीह। संवेदनशील जिला के रूप में चिन्हित गिरिडीह जिले में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। कई चक्र में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरे जिले में लगभग 200 जगहों पर नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। गिरिडीह शहर एवं इसके आस-पास भी लगभग तीन दर्जन दुर्गा मंडप है जहां प्रतिमा स्थापित होती है। दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस-प्रशासन चौकस है और डीसी रामनिवास यादव एवं एसपी डॉ. बिमल कुमार सुरक्षा को लेकर पूरे जिले पर नजर रख रहे हैं। इस बार सुरक्षा को काफी व्यापक किया गया है और अलग अलग टीम का गठन किया गया है। शनिवार की देर रात एसपी बाइक से स्वयं शहर में निकले और घूम-घूम कर पूजा पंडालों तथा शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सभी पूजा स्थल और भीड़ वाले स्थानों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.