रामगढ़, अगस्त 20 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को लेकर भुरकुंडा के नागेश्वर मैदान में श्रद्धालुओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता महेश्वर साहू और संचालन संतोष राम ने किया। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पूजा कमेटी का गठन हुआ। नवगठित कमेटी में अध्यक्ष सरयू सिंह, उपाध्यक्ष महेश्वर साहू, सुधीर प्रसाद, अवतार सिंह, संतोष राम, सचिव सुरेंद्र राम, कोषाध्यक्ष नरेश करमाली और विजय करमाली, महेंद्र यादव, शशि सिंह, नवीन करमाली, आदित्य करमाली, आरके सिंह, समीर सिंह, सुधीर प्रसाद, विनोद साव, कन्हैया करमाली, डॉ अमरजीत कुमार, अर्जुन बेदिया आदि सदस्य बनाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.