चतरा, सितम्बर 29 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न पूजा स्थलों पर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। केंदुआ में राजस्व उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा और रोजगार सेवक सत्येंद्र कुमार वर्मा को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं, पुलिस पदाधिकारी के रूप में सहायक अवर निरीक्षक महेंद्र ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। द्वारी में राजस्व उप निरीक्षक पप्पू कुमार यादव और रोजगार सेवक निर्मल कुमार दांगी दंडाधिकारी होंगे, जबकि पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय की प्रतिनियुक्ति की गई है।गिद्धौर बरटा के लिए प्रधानमंत्री...