अयोध्या, सितम्बर 16 -- अयोध्या, संवाददाता। दुर्गा पूजा एवं रामलीला महोत्सव में इस बार सबसे ज्यादा उत्साह और भव्यता रहेगी। हम लोगो की भी संयुक्त जिम्मेदारी है कि पर्व के दौरान सम्पूर्ण देश से आने वाले श्रद्धालु यहां से सुखद अनुभूति ले कर जाए। अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को हमे संजो कर रखना है। यह बातें महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कही। महापौर सोमवार को सर्किट हाउस में नगर निगम के साथ केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति और सभी दुर्गापूजा तथा रामलीला समिति के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा तथा रामलीला से संबंधित समस्याओं के लिए एक अलग से कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। मेले के दौरान अस्थाई टॉयलेट भी लगाए जाएंगे। महापौर ने कहा कि आगामी दुर्गा पूजा एवं रामलीला का पर्व बहुत ही सुंदर,भव्य और व्यवस्थित ढंग से मना...