मऊ, सितम्बर 1 -- मऊ, संवाददाता। दुर्गा पूजन उत्सव को लेकर तैयारी तेज होने लगी है। दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारियों का चुनाव नगर क्षेत्र स्थित कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुआ। इस दौरान अध्यक्ष पद पर श्याम करण राय, महामंत्री पद पर मयंक मद्धेशिया, उपाध्यक्ष पद पर छवि श्याम शर्मा, उपमंत्री पद पर राजीव सैनी को चयनित किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही साथ दुर्गा पूजन उत्सव को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प भी लिया गया। बताते चलें कि मऊ नगर में 75 से अधिक देवी प्रतिमाओं की स्थापना होती है। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि इस बार दुर्गा पूजन उत्सव ऐतिहासिक तरीके से मनाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...