फरीदाबाद, सितम्बर 17 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में नवरात्र और रामलीला के मंचन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों से चल रहा है। इस बार दुर्गा पूजा के पंडाल फरीदाबाद को प्रदूषण मुक्त बनाने का संदेश देते दिखाई देंगे। इसके चलते पंडालों में हरे रंग से संबंधित वस्तुओं का अधिक प्रयोग किया जाएगा। स्मार्ट सिटी में 50 से अधिक जगहों पर दुर्गा पूजा का आयोजन होगा। स्मार्ट सिटी में 27 सितंबर पंचमी से दुर्गा पूजा शुरू होगी। दुर्गा पूजा पंडाल को सजाने की तैयारियां तेजी सेचल रही है। वहीं सेक्टर-16 स्थित कालीबाड़ी मंदिर में कोलकाता से आए मूर्तिकार पांचू गोपाल पाल मां दुर्गा सहित अन्य मूर्तियों में रंग भरने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा पंडालों को भी सजाने का काम तेजी से किया जा रहा है। फरीदाबाद कालीबाड़ी मंदिर कमेटी के महासचिव एके पंडित ने बताया कि डेढ़...