बुलंदशहर, मई 26 -- अनूपशहर। मां भगवती जागरण से पूर्व सैकड़ो की संख्या में अलीगढ़ से आए देवी भक्तों ने जाह्नवी द्वार से एक बड़े कलश में गंगाजल भरकर 65 किलोमीटर की पैदल शोभायात्रा प्रारंभ की। शनिवार की देर शाम को श्री कुरैठ दुर्गा सेवा समिति कलुआ, अलीगढ़ में मां भगवती का विशाल जागरण संपन्न करने के लिए खजान सिंह पूर्व प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में पीले वस्त्र व देवी मां का पाटिका धारण किए हुए युवाओं ने नगर के जाह्नवी द्वार से गंगा जल भरे एक बड़े कलश को सिर पर रखकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। खजान सिंह पूर्व प्रधान ने बताया कि 34 वर्षों से गांव में मां भगवती का जागरण कराया जाता है। जागरण से पूर्व अनूपशहर से गंगाजल भरे कलश को लेकर गांव कुरैठ स्थित दुर्गा मंदिर तक पैदल शोभायात्रा निकाली जाती है। 65 किलोमीटर पैदल चलकर यह यात्रा लगभग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.