मुजफ्फर नगर, अप्रैल 5 -- चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां के भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर दुर्गा माता के दर्शन करते हुए मां महागौरी की पूजा अर्चना की गई। महिलाओं व पुरुषों ने माता रानी को हलवे-पूरी का भोग लगाया तथा प्रसाद चढ़ाया श्रद्धालुओं ने घरों में दुर्गाष्टमी पर्व पर पूजा अर्चना कर कन्याओं का पूजन करते हुए उन्हें जिमाया तथा भेंट स्वरूप उन्हें उपहार दिए तथा व्रत का पारण किया। शनिवार को नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना की। दुर्गाष्टमी पर शहर के विभिन्न मंदिरों में दुर्गा माता की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में प्रसाद चढ़ाने वाले मां के भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। गांधी कालोनी स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में प्रात:काल से ही भक्तों की लंबी लाइन माता के दर्शन व उन्हें भोग तथा प्रसाद चढ़ाने के लिए लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.