भभुआ, नवम्बर 28 -- भभुआ। दुर्गावती बाजार में शुक्रवार को बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल सीमा देवी दुर्गावती थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी नागेंद्र पांडेय की पत्नी है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर गांव से दुर्गावती बाजार जा रही थी। इसी दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो गई। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने शराब के साथ महिला को पकड़ा चांद। स्थानीय थाने की पुलिस ने एक महिला को शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार 35 वर्षीय मंजू देवी चांद गांव निवासी पवन सिंह की पत्नी है। पुलिस ने उसके पास से 5.4 लीटर ब्लू लाइम देसी शराब बरामद किया है। उसके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। उमापुर...