अलीगढ़, अक्टूबर 2 -- अलीगढ़। दुर्गाबाड़ी सम्मिलनी के शारदीय उत्सव में बुधवार को महा नवमी पूजा धूम धाम से संपन्न हुई। मीडिया प्रभारी बिपाशा मुखर्जी ने बताया कि अश्विन मास के शक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन महानवमी का उत्सव मनाया जाता है। महिषासुर नाम के दैत्य का संहार करके मां दुर्गा ने संसार को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। महानवमी पर मां दुर्गा को पुष्पांजलि एवं भक्तिपूर्ण तरीके से चंडी पाठ करके पूजा की गई। दुर्गा मां को काशीफल एवं गन्ना की बलि चढ़ाई गई। महानवमी पूजा में श्रृद्धालुओं ने बारी-बारी पुष्पांजलि दी। पुष्पांजलि के बाद यज्ञ हुआ। अध्यक्ष चंदन चटर्जी एवं पूजा सचिव श्वेता चटर्जी ने पं. निर्मलय चटर्जी के साथ सभी भक्तों के कल्याण के लिए यज्ञ किया। इस दौरान भंडारे का आयोजन हुआ। दोपहर को खेल कूद प्रतियोगिता हुई। बिप्लब, तनुश्री, च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.