मधुबनी, अप्रैल 9 -- झंझारपुर, निप्र। प्रखंड के नवानी गांव स्थित बासंती दुर्गा पूजा मेला में रात के समय हुई मारपीट में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित पक्ष के आवेदन पर चार नामजद व कुछ अज्ञात सहयोगी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। फुलपरास थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी दिलीप कुमार चौपाल ने अपने आवेदन में बताया कि वह अपने मित्र निखिल कुमार सिंह के साथ 7 अप्रैल के रात लगभग 1:00 बजे नवानी दुर्गा स्थान के सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने गए थे। इस दौरान 6 से 7 लड़को के समूह ने धकेल दिया। मना किया तो गाली बकने लगे और लाठी डंडा से पीट कर घायल कर दिया। दिलीप का सर फट गया। पुलिस सभी लोगों को अपने संरक्षण में लिया। दिलीप के आवेदन पर नवानी गांव के गोविंद कामत, नीतीश कुमार कामत, अनिल कामत और नीतीश कुमार सदाय को नामजद और कुछ अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.